बांका में अपराधी को गोलियों से भूना, गंभीर

बधुआकुरावा थाना क्षेत्र के बघवा गाव के समीप हथियारबंद अपराधियों ने रविवार देर रात गाव के ही पंकज चौधरी पुत्र हूरो चौधरी को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:53 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:53 AM (IST)
बांका में अपराधी को गोलियों से भूना, गंभीर
बांका में अपराधी को गोलियों से भूना, गंभीर

बाका। बधुआकुरावा थाना क्षेत्र के बघवा गाव के समीप हथियारबंद अपराधियों ने रविवार देर रात गाव के ही पंकज चौधरी पुत्र हूरो चौधरी को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पंकज की छवि भी अपराधिक रही है। उसके ऊपर कई केस दर्ज है ।

वहीं, गोली लगने के बाद स्वजन पंकज को रेफरल अस्पताल ले गए, जहा डाक्टर उत्तम कुमार ने इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि पंकज के पेट में एक से अधिक गोलियां लगी हैं। उसके शरीर से काफी खून का बहाव हो चुका है। युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इस संबंध में पूछने पर बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : मोचनावरन गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों ओर से थाना में केस किया गया है। एक पक्ष के महेंद्र गोस्वामी की पत्नी शांति देवी ने गांव के ही गोतिया महावीर गोस्वामी की पत्नी विनवा देवी, पुत्र मदन गोस्वामी, पुत्रवधु काजल गोस्वामी को नामजद आरोपित बनाया है। आरोपित पर घर से पुआल बाहर निकालने के दौरान मारपीट करने की बात बताई है। साथ ही पांच भर चांदी का जेवर एवं सोने की नथ छीन लेने का भी आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष से मदन गोस्वामी ने महेंद्र गोस्वामी एवं शांति देवी को नामजद आरोपित बनाया है। आवेदन में बेवजह आवेदक एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा सात भर चांदी के जेवर एवं सोने की कान की बाली की छिनतई की बात बताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी