धोरैया में टीका के लिए किया जा रहा जागरूक, रजौन में दूसरा चरण शुरू

बांका। कोविड -19 का टीका किसी भी बीमार लोगों को लगाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा पहल शुरू कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:34 PM (IST)
धोरैया में टीका के लिए किया जा रहा जागरूक, रजौन में दूसरा चरण शुरू
धोरैया में टीका के लिए किया जा रहा जागरूक, रजौन में दूसरा चरण शुरू

बांका। कोविड -19 का टीका किसी भी बीमार लोगों को लगाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा पहल शुरू कर दी गई है। लोगों को जागरूक करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के साथ साथ ध्वनि विस्तार यंत्र से प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य प्रबंधक श्यामकिशोर ने बताया कि यह टीका 45 से 59 वर्ष की आयु के लोग यदि किसी अन्य बीमारी से ग्रसित हैं तो उन्हें भी टीका दिया जाएगा, जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले वृद्ध को अनिवार्य रुप से कोविड-19 का टीका दिया जाएगा। इसके लिए आधार की छायाप्रति व मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। बताया कि टीकाकरण दो बार किया जाएगा। पहला टीका के बाद दूसरा पुन: 28 दिनों पर दिया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्यामसुंदर दास ने बताया कि टीका पूरी तरह सफल है। इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं है। बल्कि इसे लेने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

रजौन: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। जिनमें कई स्वास्थ्य कर्मियों, नर्स, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम में भाग लिया। 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को पहली बार वैक्सीनेशन कार्यक्रम में वैक्सीन देने का काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा निर्धारित प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा। 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए वैक्सीनेशन का कार्यक्रम प्रतिदिन चलाया जाएगा। वैक्सीनेशन कार्यक्रम में विभिन्न गांव कोतवाली, नवादा बाजार, मोहना, संझा, पुंसिया समेत कई गांवों से लोग पहुंचे। 60 वर्ष से अधिक उम्र के कोतवाली गांव से पहुंचे रंजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि वैक्सीन लेने के बाद कहीं कोई साइड इफेक्ट नहीं है। स्वास्थ्य मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी