भीड़ से बाजार में संक्रमण का खतरा

बांका। लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। बेवजह निकलन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:47 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:47 AM (IST)
भीड़ से बाजार में संक्रमण का खतरा
भीड़ से बाजार में संक्रमण का खतरा

बांका। लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। बेवजह निकलने वाले लोगों के शुक्रवार को पुलिस ने चालान काटे। जबकि बाजार की भीड़ पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है। प्रखंड में हाट का स्थान बदलकर भेरामोड़ मैदान करने के बाद भी दो गज की दूरी का पालन लोग नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की उम्मीद है। बाजार आने वाले लोग मास्क तक पहनना पसंद नहीं करते हैं। बाजार में गोल घेरा के साथ दुकानदारों को बैठने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी इस नियम का पालन नहीं हो रहा है। इधर, सीओ ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई हो रही है। इसके बाद भी लोग संक्रमण के प्रति गंभीर नहीं हो रहे हैं।

चांदन में 115 लोगों की जांच में मिले दो संक्रमित बांका। प्रखंड सीएससी में वैक्सीनेशन कि रफ्तार कभी कम तो कभी अधिक हो रही है। खास कर देवघर के लोगो की संख्या अधिक होने से ही गुरुवार को 18 वर्ष से ऊपर वैक्सीन लेने वालों की संख्या 115 तक पहुंच गयी थी। जबकि 20 ऐसे व्यक्ति थे जिसने दूसरा डोज भी लिया। जिसमे देवघर के लोगों की संख्या अधिक थी।

पर शुक्रवार से झांरखण्ड में वेक्सिनेशन शुरू होने पर चांदन सीएससी में 18 से ऊपर वाले कि संख्या 60 जबकि दूसरा डोज लेने वाले कि संख्या 10 रही। जांच की गति भी काफी तेज रही। कुल जांच 115 की हुई। जिसमें दो पॉजिटिव पाया गया। जिसमें एक कनोदिया औऱ एक थाना का कर्मी बताया गया है। इससे पूर्व भी कनोदिया गांव में सात व्यक्ति पॉजिटिव हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी