सदर अस्पताल में 200 युवाओं ने लिया टीका

बांका। सदर अस्पताल में शुक्रवार को रिकार्ड टूट गया। यहां पर दो सौ युवाओं ने शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:45 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:45 AM (IST)
सदर अस्पताल में 200 युवाओं ने लिया टीका
सदर अस्पताल में 200 युवाओं ने लिया टीका

बांका। सदर अस्पताल में शुक्रवार को रिकार्ड टूट गया। यहां पर दो सौ युवाओं ने शुक्रवार को कोविडशील्ड का टीका लिया। जबकि पचास लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। सदर अस्पताल के जीएनएम स्कूल के प्रांगण में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के बाद युवाओं में तस्वीर लेने की होड़ सी मची हुई थी।

तीन दिनों के हड़ताल के बाद डाटा ऑपरेटर भी हड़ताल से वापस लौट आये है। जिसके वजह से वैक्सीनेशन के काम ने गति पकड़ ली है। कोविडशील्ड वैक्सीन फिलवक्त 18 वर्ष के उपर के लोगों को दिया जा रहा है। सदर अस्पताल में वैसे लोगों को यह वैक्सीन दिया जा रहा है। जिन्होंने अपना निबंधन पोर्टल पर पहले कर लिया था। दर्जनों युवतियां व महिला ने कोविडशील्ड की वैक्सीन लेने के बाद खुशी जाहिर किया। अस्पताल प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि रोजाना वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। खासकर युवाओं में इसका उत्साह देखा जा रहा है। वैक्सीन लेने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है।

धोरैया में अब तक 7191 लोगों का हुआ टीकाकरण

बांका। भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता पारुल प्रिया ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बने 15 कोविड वार्ड का निरीक्षण करने के बाद प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी में आने वाले मरीजों की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार पोद्दार से कोरोना संक्रमितों की संख्या एवं कटेंनटमेंट जॉन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान 7191 टीकाकरण की जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जिस क्षेत्र में अधिक संक्रमित लोग हैं, उस क्षेत्र पर विशेष ध्यान रखते हुए चिकित्सा टीम से प्रत्येक दिन जांच का निर्देश दिया। अस्पताल की साफ सफाई को लेकर उन्होंने विशेष रूप से ध्यान रखने पर बल दिया। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 420 युवाओं का टीकाकरण की संख्या कम देख वैक्सिनेशन बढ़ाने का निर्देश दिया। बताया कि कोरोना संक्रमितों के लिए 15 कटेंनटमेंट जॉन व 43 संक्रमित आइसोलेशन पर हैं। डीसीएलआर ने बीडीओ अभिनव कुमार भारती के साथ मध्य विद्यालय में चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। साफ सफाई एवं शारीरिक दूरी बनाकर काम करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी