कोरोना का एक्टिव केस 550 पर स्थिर, नया मामला केवल 20

बांका। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब जिले में भी सुस्त पड़ती दिख रही है। शुक्रवार को जिले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:43 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:43 AM (IST)
कोरोना का एक्टिव केस 550 पर स्थिर, नया मामला केवल 20
कोरोना का एक्टिव केस 550 पर स्थिर, नया मामला केवल 20

बांका। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब जिले में भी सुस्त पड़ती दिख रही है। शुक्रवार को जिले में काफी कम यानी केवल 20 नया केस सामने आया है। इससे जिला में एक्टिव केस की संख्या भी 550 पर स्थिर है। एक्टिव केस पिछले पखवाड़ा भर से इस संख्या पर टिका है। लेकिन अब रेगुलर टेस्ट में पॉजिटिव कम होने से इसकी संख्या में लगातार कम होगी। लॉकडाउन का असर संक्रमण के फैलाव पर साफ दिख रहा है। बाजार और भीड़ कम होने से संक्रमण की संख्या लगातार कम हो रही है। दिन भर बाजार के साथ सड़कों पर भी सन्नाटा दिख रहा है। भीड़ केवल शादियों तक सीमित हो गया है। सड़क पर अधिकांश वाहन भी शादी वाले ही दिख रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की शादियों को 20 लोगों तक सीमित करना भी मुश्किल हो गया है। कई गांवों में अब भी शादी में दो-चार सौ लोगों तक का भोज रहा है। संक्रमण रोकने में थोड़ी मुश्किल इसी से हो रही है। हालांकि सड़क पर पुलिस से लेकर प्रशासन तक काफी चुस्त दुरुस्त दिख रही है। जिला के सभी थानों की पुलिस सड़क पर एक्टिव दिख रही है। शुक्रवार को डीएम-एसपी के आदेश जिला भर में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 127 वाहनों से तीन लाख रुपया जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने दिन भर में बांका की सड़क पर शुक्रवार को 915 वाहनों की जांच किया। इसमें बिना कागजात वालों से तीन लाख रूपया जुर्माना वसूला गया है। जबकि बिना मास्क पहने लोगों से भी 6350 रूपया जुर्माना वसूल किया गया। सबसे अधिक 46 हजार रूपया रजौन थाना की पुलिस ने वसूल किया है। इसके अलावा बांका थाना ने 40 हजार तथा धोरैया थाना ने 32 हजार रूपया जुर्माना वसूल किया है।

chat bot
आपका साथी