जिले में सामुदायिक रसोई का हाल बेहाल

बांका। लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए सभी प्रखंडों में सामुदायिक किचेन की शुरुआत की गयी है। मंगलवार से शहर में एक ओर किचेन की शुरुआत की गयी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:04 PM (IST)
जिले में सामुदायिक रसोई का हाल बेहाल
जिले में सामुदायिक रसोई का हाल बेहाल

बांका। लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए सभी प्रखंडों में सामुदायिक किचेन की शुरुआत की गयी है। मंगलवार से शहर में एक ओर किचेन की शुरुआत की गयी है। दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल किचेन का जायजा लेकर कुछ कामगारों से बात की थी। जिसमें व्यवस्था ठीक ठाक थी। इसके दूसरे दिन मंगलवार को जागरण पड़ताल में कुछ स्थानों पर इसमें खानापूर्ति पायी गयी जबकि कुछ स्थानों पर व्यवस्था ठीक ठाक थी।

---------

हरी सब्जी और सलाद गायब

संसू, शंभूगंज (बांका) : जानकारी के अभाव में प्रखंड मुख्यालय परिसर में बनाए गए सामुदायिक रसोई में जरूरतमंद भोजन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। रसोई का काम सिर्फ कागजों पर ही संचालित हो रहा है। प्रखंड मुख्यालय के पुराने सभागार भवन में अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक रसोई संचालित हो रहा है। मंगलवार को रसोई घर की पड़ताल करने पर एक सिलेंडर, चूल्हा एवं दो अलग - अलग बोरी में कुछ अनाज एवं रसोई पकाने का कुछ उपकरण मिला। रसोईया शुभम ने बताया कि करीब 15 व्यक्ति का भोजन तैयार हुआ है। भोजन में चावल, दाल और आलू की सब्जी थी, हरी सब्जी और सलाद गायब था। रसोईये ने बताया कि सभागार भवन में 13 मई से सामुदायिक रसोई का संचालन हो रहा है। इसके चार दिन पूर्व डीपीआरओ रंजन कुमार चौधरी ने सीओ को सामुदायिक रसोई को सुदृढ़ कर अच्छे से संचालन करने पर बल दिया था। सीओ अशोक कुमार सिंह से पूछने पर बताया कि पिछले तीन दिनों से जनता रसोई का चल रहा है।

--------

धोरैया में पानी का अभाव

संवाद सूत्र, धोरैया (बांका) :मध्य विद्यालय में सामुदायिक किचन में भोजन कराने का काम जारी है। मंगलवार को चावल ,दाल ,आलू एवं परवल की सब्जी बनी थी। रसोइया शंकर साह ने बताया कि 150 व्यक्ति के भोजन का निर्देश सीओ हंसनाथ तिवारी द्वारा दिया गया है। रसोइया ने बताया कि मीडिल स्कूल में तीन चापाकलों में एक चालू है। इसी से पानी लाकर भोजन बनाना और आये हुए लोगों को खिलाने के काम किया जाता है। उसने बताया कि पहले दिन 25 से 30 लोग ही भोजन किया था। लेकिन अब एक सौ से अधिक लोग पहुंच जाते है।

------------

चांदन में साधन संपन्न कर रहे भोजन

संसू, चांदन (बांका): चांदन पंचायत के उच्च विद्यालय में सामुदायिक किचन 12 मई से लगातार चल रहा है। इसमें कुछ स्थानीय गरीब परिवार के अलावा अन्य लोग भी भोजन प्राप्त कर रहे हैं। इस सामुदायिक किचन में व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। इसी कारण यहां आकर भोजन पाने वाले कि संख्या कम ही होती है। यहां भोजन करने वाले में वार्ड सात के कुछ गरीब महादलित परिवार जरूर अपना पेट पालते हैं। जबकि कुछ अन्य लोग भी जानबूझकर यहां आकर भोजन कर लेते हैं। इसमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो पूरी तरह से संपन्न हैं। भोजन में शामिल कुछ लोगों ने बताया कि यहां दो समय भोजन मिलने से ऐसे परिवार को राहत मिल रही है।

chat bot
आपका साथी