मंदार एक गौरव स्वयंसेवी संस्था का गठन

बांका। शरद पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय सीएनडी हाई स्कूल परिसर में शनिवार को न्यायाधीश विकास कुमार की अध्यक्षता में मंदार का गौरव स्वयंसेवी संस्था का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:02 PM (IST)
मंदार एक गौरव स्वयंसेवी संस्था का गठन
मंदार एक गौरव स्वयंसेवी संस्था का गठन

बांका। शरद पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय सीएनडी हाई स्कूल परिसर में शनिवार को न्यायाधीश विकास कुमार की अध्यक्षता में मंदार का गौरव स्वयंसेवी संस्था का गठन किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मंदार क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा, उत्कृष्ट पत्रकारिता, उत्कृष्ट रिजल्ट सहित विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को संस्था द्वारा शरद पूर्णिमा के दिन सम्मानित किया जाएगा। चयन समिति द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा एवं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले मेधावी लोगों को विशेष रूप से पुरस्कृत कर मंदार का गौरव से विभुषित किया जाएगा। बताया कि चयन समिति का जल्द विस्तार कर इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 21 लोगों को चयन समिति का सदस्य बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी