ओढ़नी से भदरिया में चांदन नदी की धारा मोड़ने तक हुई चर्चा

बांका। गुरुवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अन्य सहयोगी मंत्रियों के साथ सिंहेश्वरी गांव पहुंचे तो मुख्यमंत्री भावुक हो गए। मुख्यमंत्री को देखते ही कार्यकर्ताओं ने जिदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। जिस पर मुख्यमंत्री ने इशारा करते हुए शांत किया। मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक जनार्दन मांझी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद उनके स्वजनों मिले। इस दौरान दिवंगत विधायक के पुत्र ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा उनकी मां नर्मदा देवी दादा नंदकिशोर मांझी पत्नी शिल्पी सुरभि पुत्री मिस्टी राज चाचा जयशंकर रविभाई सुमन सौरभ बहन कल्पना भारती बहनोई शेखर कुमार सहित अन्य स्वजनों से मिलकर हाल समाचार लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 10:09 PM (IST)
ओढ़नी से भदरिया में चांदन नदी की धारा मोड़ने तक हुई चर्चा
ओढ़नी से भदरिया में चांदन नदी की धारा मोड़ने तक हुई चर्चा

बांका। गुरुवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अन्य सहयोगी मंत्रियों के साथ सिंहेश्वरी गांव पहुंचे तो मुख्यमंत्री भावुक हो गए। मुख्यमंत्री को देखते ही कार्यकर्ताओं ने जिदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। जिस पर मुख्यमंत्री ने इशारा करते हुए शांत किया। मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक जनार्दन मांझी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद उनके स्वजनों मिले। इस दौरान दिवंगत विधायक के पुत्र ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा उनकी मां नर्मदा देवी, दादा नंदकिशोर मांझी, पत्नी शिल्पी सुरभि, पुत्री मिस्टी राज, चाचा जयशंकर रवि,भाई सुमन सौरभ, बहन कल्पना भारती, बहनोई शेखर कुमार सहित अन्य स्वजनों से मिलकर हाल समाचार लिया।

इस क्रम में मुख्यमंत्री ने अमरपुर के भदरिया, ओढ़नी डैम, बिलासी एवं मंदार की चर्चा की। जिस पर डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि भदरिया में चांदन नदी की धारा को मोड़ दिया गया है। एक्सपर्ट की टीम कानपुर से आनेवाली है। सीएम ने बिहार उन्नयन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार उन्नयन के सृजन का केंद्र बांका ही है। यह पूरे प्रदेश को ज्ञान बांट रहा है।

------------

ग्रामीण नहीं कर सके सीएम का दीदार

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सिंहेश्वरी गांव वासी टकटकी लगाए हुए अपने घरों के छत पर खड़े थे। हालांकि सुरक्षा कारणों से ग्रामीण मुख्यमंत्री का दीदार नहीं कर पाए। प्रशासन ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आने के दो घंटे पूर्व से ही घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर सभी जरूरी तैयारियां प्रशासन द्वारा की गई थी। सीएम आने के पूर्व डीआईजी सुजीत कुमार, डीएम सुहर्ष भगत एवं एसपी अरविद कुमार गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। सुखनियां पुल से सिंहेश्वरी गांव तक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडीसी रवि प्रकाश, एडीएम माधव कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, द्वारिका प्रसाद मिश्र, निखिल बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, विक्की मिश्रा, चंद्रशेखर मांझी, देवाशीष पांडे, रासमोहन ठाकुर, मणी गुप्ता, मनीष अग्रवाल, आलोक झा सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी