अब वीडियो क्लिप के माध्यम से जागरूक करेंगी जीविका दीदी

संवाद सूत्र बांका जीविका दीदी अब स्वरोजगार के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भी ब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:22 PM (IST)
अब वीडियो क्लिप के माध्यम से जागरूक करेंगी जीविका दीदी
अब वीडियो क्लिप के माध्यम से जागरूक करेंगी जीविका दीदी

संवाद सूत्र, बांका: जीविका दीदी अब स्वरोजगार के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहीं है। वे शराबबंदी को लेकर जागरूकता के साथ-साथ कोविड टीका लगाने के लिए भी लोगों को जागरूक कर रहीं हैं। अब इन्हें नई जिम्मेवारी दी जा रही है। इसके तहत छोटे-छोटे वीडियो क्लिप तैयार कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। दरअसल, जीविका की ओर से अब इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी मुहिम में जीविका दीदी को भी जोड़ा गया है। जीविका दीदी अपने क्षेत्र में हो रहे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का वीडियो तैयार करेंगी। इसके बाद इसे जीविका के यू-ट्यूब चैनल समेत अन्य जगहों पर अपलोड के लिए भेजा जाएगा। वीडियो तैयार करने के लिए जीविका दीदी को एक्स्पर्ट प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके लिए जिले के सभी प्रखंड से एक-एक जीविका दीदी का चयन किया गया है। इन्हें वीडियो एडिट करने, शूट करने समेत अन्य तकनीकी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावे अगर इन्हें शूट करने के दौरान किसी तरह की परेशानी आती है तब भी उन्हें तकनीकी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को जागरूक करना है मुख्य उद्देश्य जीविका के संचार प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए मुंबई और पटना से एक्सपर्ट को बुलाया गया है। शहर के एक निजी होटल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां पर बांका के अलावा जमुई की 10 दीदियों को भी यहां पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी