दिव्यांगों में ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और छड़ी का वितरण

संवाद सूत्र बांका दिव्यांगजनों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने और उन्हें उनके अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:15 PM (IST)
दिव्यांगों में ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और छड़ी का वितरण
दिव्यांगों में ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और छड़ी का वितरण

संवाद सूत्र, बांका: दिव्यांगजनों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए तीन दिसंबर को हर साल दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। शुक्रवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग और बुनियाद केंद्र बांका के सहयोग से बांका प्रखंड परिसर में दिव्यांग जनों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन डीडीसी रवि प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके साथ ही एक दिसंबर को कार्यक्रम में अव्वल आने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं उपस्थित दिव्यांग जनों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने 30 दिव्यांग को ट्राई साइकिल, तीन दिव्यांग को बैसाखी, दो दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर और एक दिव्यांग को और छड़ी वितरण किया। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक मुनमुन पांडे, नितेश कुमार, फैजल आलम, ध्रुव कुमार, आरती कुमारी, मृत्युंजय कुमार, संजय कुमार मौजूद थे। ---------------------

इन लोगों को मिला पुरस्कार ट्राई साइकिल रेस में प्रथम पुरस्कार रवि कुमार राय, द्वितीय पुरस्कार रवि साह और तृतीय पुरस्कार नवल किशोर सिंह को दिया गया। शाट पुट खेल में प्रथम पुरस्कार दीपक पोद्दार, द्वितीय पुरस्कार शीतल कुमार, तृतीय पुरस्कार विजय पोद्दार को दिया गया। संगीत में प्रथम पुरस्कार भवानी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार तोलको, कुमारी तृतीय पुरस्कार पूजा कुमारी और चित्रकला मूक बधिर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार शीतल कुमार साह, द्वितीय उमेश पोद्दार, तृतीय दिनेश पोद्दार, चित्रकला शारीरिक दिव्यांगता में प्रथम रवि साहा, द्वितीय रवि कुमार राय और तृतीय गौतम झा को दिया गया।

chat bot
आपका साथी