जान जोखिम में डाल टूटे पुल से आना-जाना कर रहे लोग

बांका। चांदन नदी पर बने डायवर्जन की स्थिति खराब रहने पर लोग टूटे पुल होकर पार हो रहे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:47 PM (IST)
जान जोखिम में डाल टूटे पुल से आना-जाना कर रहे लोग
जान जोखिम में डाल टूटे पुल से आना-जाना कर रहे लोग

बांका। चांदन नदी पर बने डायवर्जन की स्थिति खराब रहने पर लोग टूटे पुल होकर पार हो रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका है। जिला मुख्यालय की लाइफ लाइन चांदन पुल टूटे करीब दो वर्ष हो गए हैं, लेकिन निविदा के बाद भी काम शुरू नहीं होने से लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।

पुल टूटने के बाद वाहनों के अवागमन के लिए इसके बगल से डायवर्जन की लंबाई काफी अधिक होने एवं बारिश के कारण जर्जर होने के कारण अधिकांश लोग टूटे पूल से ही पैदल व बाइक से पार करते हैं। इस कारण बरसात के दिनों में नदी में पानी अधिक होने के कारण कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। पिछले वर्ष ही पुल का बेसप्लेट नीचे धंसने से पाया पुल को छोड़ कर अलग हो गया। इस कारण धीरे-धीरे पूरा पुल धंस गया। प्रशासन द्वारा बड़ी घटना को रोकने के लिए पुल के दोनों ओर 15 इंच मोटी चार फीट दीवार खड़ी कर दी गई थी। ताकि बाइक के साथ ही पैदल आवाजाही को भी रोका जा सके, लेकिन आस पास के लोग जान की प्रवाह किए बिना अपनी सुविधा के लिए पुल के दोनों तरफ बनी दीवार को तोड़कर बाइक पार करने के लायक जगह बना ली। इसके बाद पैदल व बाइक सवार अधिकांश लोग इसी रास्ते से होकर जाते हैं। बारिश के दिनों में नदी में अधिक पानी आने से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे दोनों ओर से पैदल और बाइक सवार को पार होने के लिए दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। इतना सब होने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। इधर, विभागीय पदाधिकारियों ने बताया कि डायवजर्नन को ठीक किया जा रहा है, पुल निर्माण के लिए 49 करोड़ की निविदा निकाली गयी है।

chat bot
आपका साथी