सामुदायिक किचन में असहाय व गरीबों को दो टाइम दिया जा रहा भोजन

बांका। नगर परिषद द्वारा लॉकडाउन के दौरान शहर में फंसे लोग असहाय व गरीबों का पेट भर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:32 PM (IST)
सामुदायिक किचन में असहाय व गरीबों को दो टाइम दिया जा रहा भोजन
सामुदायिक किचन में असहाय व गरीबों को दो टाइम दिया जा रहा भोजन

बांका। नगर परिषद द्वारा लॉकडाउन के दौरान शहर में फंसे लोग, असहाय व गरीबों का पेट भरने के लिए कटोरिया रोड स्थित बस स्टैंड के आश्रय स्थल में सामुदायिक रसोई की शुरूआत की गई है। यहां दो वक्त लोगों को खाना दिया जा रहा है। सुबह दस से 11 और रात्रि में दो लोग कर रहे भोजन। सिटी मैनेजर रितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शहर में फंसे लोगों को श्रमिकों एवं गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक रसोई की शुरूआत की गई है। इसमें सुबह और शाम दोनों वक्त लोगों को भोजन दिया जा रहा है। सुबह चावल-दाल, सब्जी और रोटी एवं रात्रि में रोटी, दाल, सब्जी और आचार दिया जा रहा है। दिन में दस से 11 लोग खाना खा रहे है। लेकिन रात्रि में केवल दो लोग ही पहुंच रहे है। यहां खाना बनाने के साथ ही लोगों को खाना खिलाने में भी शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। इसके साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोट: सामुदायिक रसोई में जितने भी लोग पहुंचेंगे सभी को भोजन कराया जाएगा। लोगों को दो टाइम भोजन दिया जा रहा है। अभी सुबह के समय 11 और रात्रि में दो लोग खाना ख रहे है। यहां खाना बनाने से लेकर खाना खिलाने में भी शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। -सुमित्रा नंदन, कार्यपालक पदाधिकारी, बांका

chat bot
आपका साथी