सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मुस्तैद दिखी पुलिस

बांका। लॉकडाउन के तीसरे दिन सड़क पर पुलिस का कब्जा बरकरार रहा। पुलिस के डंडे की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:25 PM (IST)
सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मुस्तैद दिखी पुलिस
सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मुस्तैद दिखी पुलिस

बांका। लॉकडाउन के तीसरे दिन सड़क पर पुलिस का कब्जा बरकरार रहा। पुलिस के डंडे की वजह से दुकानदारों ने समय पूर्व ही अपने दुकान का शटर गिराना भलाई समझा। जानकारी हो कि कोविड को लेकर बिहार सरकार ने आगामी पंद्रह मई तक पूरे सूबे में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। ऐसे में सुबह के सात बजे से 11 बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दुकान खुली रहेगी। इसके बाद पैदल चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन लोग सरकार के इस आदेश को हवा-हवाई मान रहे है। वहीं शुक्रवार को शहर में पुलिस की गश्त तेज देखी गई। पुलिस हर आने-जाने वालों को रोक कर उसके काम को पूछ रही थी। साथ ही कई बाइक सवार को रोक कर उसके बाइक को जब्त किया गया। आवश्यक सेवा के रूप में सिर्फ दवा व अन्य जरूरी सामान के दुकान को खोलने का आदेश दिया गया है। लेकिन बाजार में सुबह सात बजे से ही काफी भीड़ होने लगती है। जबकि प्रशासन के द्वारा लगातार माइकिग कर शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए बोला जा रहा है। शुक्रवार को शहर में प्रभारी बीडीओ अजय कुमार, सीओ सुजीत कुमार व थानाध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव ने स्वयं ही मोर्चा संभाल लिया था। 11 बजे के बाद सभी अधिकारियों ने लोगों कीे जमकर खातिरदारी की। मौके पर एसडीओ मनोज कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी