11 करोड़ से बेलहर में भी बनेगा बाईपास

बांका। अमरपुर और बांका में प्रस्तावित बाईपास निर्माण के साथ अब बेलहर बाजार में भी बाईपास ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:51 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:51 PM (IST)
11 करोड़ से बेलहर में भी बनेगा बाईपास
11 करोड़ से बेलहर में भी बनेगा बाईपास

बांका। अमरपुर और बांका में प्रस्तावित बाईपास निर्माण के साथ अब बेलहर बाजार में भी बाईपास बनेगा। इसके लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। साहेबगंज बाजार से होकर यह बदुआ नदी पर पुल के सहारे आगे बढ़ेगा। इसके जमीन अधिग्रहण को भी मंजूरी मिल गई है।

डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि बाईपास निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेज दिया गया है। राशि स्वीकृत होते ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा। लगभग 11 करोड़ की लागत से इसका निर्माण शुरु होगा। तीन किलोमीटर लंबा बाईपास के लिए आठ एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। इसके बनने से देवघर से सुल्तानगंज आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

ज्ञात हो कि देवघर-सुल्तागंज रोड में बेलहर प्रखंड के साहेबगंज के पास सड़क सकरी है। इस कारण प्राय: सड़क जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ता है। खासकर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में देश-विदेश से आनेवाले कांवरियों को ओर इससे समस्या होती है। कोरोना काल के कारण पिछले साल श्रावणी मेला नहीं लगा था। इस बार इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पर जिला प्रशासन ने जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास बनाने का प्रस्ताव भेजा है। तीन किलोमीटर लंबा बनेगा बाईपास

इसके लिए प्रतिनिधियों द्वारा भी इसकी मांग की जा रही थी। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बदुआ नदी तटबंध से 200 मीटर उत्तर चित्रसेन से बायपास बनेगा। साहेबगंज धौरी होकर आगे निकलेगा। लगभग तीन किलोमीटर बायपास निर्माण के लिए आठ एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

बांका व अमरपुर पाइप लाइन में

इसके बनने से सुल्तानगंज-देवघर के बीच साहेबगंज में जाम की समस्या से निदान मिल जाएगा। ज्ञात हो कि इसके पूर्व अमरपुर में भी बाईपास स्वीकृत हो गया है। इसके लिए 55 करोड़ की राशि जमीन अधिग्रहण के लिए स्वीकृत भी हुई है। लेकिन कुछ तकनीकी पेच के कारण अभी तक जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरु नहीं हुआ है। बांका का बायपास भी पाइप लाइन में है। चर्चा है कि सबसे कम लेंथ का बेलहर का बाईपास है। इस कारण इसके सबसे पहले बनने की उम्मीद है। कोट बेलहर में बाईपास बनाने की पहल शुरू कर दी गई है। लगभग 11 करोड़ रुपये की राशि से इसका निर्माण होगा। राशि स्वीकृत होते ही आठ एकड़ जमीन का अधिग्रहण का काम शुरु हो जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को सभी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। -सुहर्ष भगत, डीएम, बांका

chat bot
आपका साथी