नीतीश सरकार को सत्ता से हटाने का शिक्षकों ने लिया संकल्प

बांका। सेवाशर्त के विरोध में एवं समान काम के लिए समान वेतन की मांग के लिए शिक्षकों ने शनिवार को मशाल जलाकर विरोध प्रकट किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:02 PM (IST)
नीतीश सरकार को सत्ता से हटाने का शिक्षकों ने लिया संकल्प
नीतीश सरकार को सत्ता से हटाने का शिक्षकों ने लिया संकल्प

बांका। सेवाशर्त के विरोध में एवं समान काम के लिए समान वेतन की मांग के लिए शिक्षकों ने शनिवार को मशाल जलाकर विरोध प्रकट किया। साथ ही विधानसभा और विधान परिषद के चुनाव में नीतीश सरकार को वोट नहीं देने का संकल्प लिया।

शिक्षकों ने कहा कि सरकार मांगों को दरकिनार कर नकली सेवाशर्त थोपकर शिक्षकों को अपमानित कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन बाराहाट बीआरसी परिसर में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम में हीरालाल दास, उदय कुमार सुधांशु, शैलेश तिवारी, ललन कुमार, विनोद मंडल, अभिमन्यु कुमार, प्रदीप मंडल, पुष्पा कुमारी, कविता कुमारी, शीलम कुमारी, अवध चौहान मनोज दास सहित कई शिक्षक शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी