बर्ड फ्लू: 48 गांवों के लोगों का भी लिया जाएगा सैम्पल

बांका। बबुरा में पक्षियों में फैले बर्ड फ्लू के बाद प्रशासन द्वारा पक्षी को नष्ट किए जाने के बाद दिल्ली से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम अब मानव का सैम्पल ले रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 10:16 PM (IST)
बर्ड फ्लू: 48 गांवों के लोगों का भी लिया जाएगा सैम्पल
बर्ड फ्लू: 48 गांवों के लोगों का भी लिया जाएगा सैम्पल

बांका। बबुरा में पक्षियों में फैले बर्ड फ्लू के बाद प्रशासन द्वारा पक्षी को नष्ट किए जाने के बाद दिल्ली से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम अब मानव का सैम्पल ले रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्यामसुंदर दास ने बताया कि गुरुवार को केंद्रीय टीम के सदस्यों ने तीन किलोमीटर दायरे के गांव में जाकर जिनके घरों में मुर्गा को मौत हो रही थी। वैसे लोगों को चिन्हित कर कुल सात परिवार के लोगों का सैम्पल लिया और उन्हें फ्लूवीर दवा खाने को दिया। जिससे पक्षी के संक्रमण उन्हें प्रभावित नहीं कर सके। वहीं, लिए गए सैम्पल को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब दस किलोमीटर दायरे में पड़ने वाले 48 गांव में यह अभियान चलेगा। केंद्रीय टीम के सदस्य उन सभी गांव में जाकर कुछ कुछ लोगों का सैम्पल लेगी। ताकि बर्ड फ्लू की आशंका को मिटाया जा सके। इसके लिए 48 गांव का माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी