सभी उम्र के वोटरों में दिखा मतदान का उत्साह

संवाद सूत्र कटोरिया (बांका) आनंदपुर व सुईया नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बेखौफ वोटरों ने सोमवार को पंचायत चुनाव के वोट डाले। मतदान केंद्र पर महिला मतदाता आगे रही। मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। सोमवार को सुबह सात बजे से तीन बजे तक अपने-अपने पंचायतों में मजबूत सरकार के गठन को लेकर सभी उम्र दराज वोटरों ने उत्साह पूर्वक बेखौफ होकर मतदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:27 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:30 PM (IST)
सभी उम्र के वोटरों में दिखा मतदान का उत्साह
सभी उम्र के वोटरों में दिखा मतदान का उत्साह

संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका): आनंदपुर व सुईया नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बेखौफ वोटरों ने सोमवार को पंचायत चुनाव के वोट डाले। मतदान केंद्र पर महिला मतदाता आगे रही। मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। सोमवार को सुबह सात बजे से तीन बजे तक अपने-अपने पंचायतों में मजबूत सरकार के गठन को लेकर सभी उम्र दराज वोटरों ने उत्साह पूर्वक बेखौफ होकर मतदान किया। चादन प्रखंड क्षेत्र के सुईया धनुबसार पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सतलेटवा व प्राथमिक विद्यालय दुल्लीसार बूथ पर वोट देकर बाहर निकलते महिला व पुरुष अलग-अलग उम्र दराज के मतदाताओं ने बताया पहली व अंतिम बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। गांव की सरकार बनाने पहुंचे प्राथमिक विद्यालय दुल्लीसार बुथ पर वैशाखी के सहारे वोट डालने पहुंचे 85 वर्षीय वृद्ध रामदेव प्रसाद अपनी दो पोते व वैशाखी के सहारे गांव का सरकार बनाने पहुंचे। तैनात पुलिसकर्मी ने उसे सहारा देकर वोट दिलवाया। वहीं प्राथमिक विद्यालय सतलेटवा बूथ पर अपने पोते के सहारे 80 वर्षीय वृद्ध ननकी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों बूथ पर वृद्ध मतदाता ने बताया कि अबकी अंतिमे बार वोट देलियो, बेटा आगे जिदा रहबो कि नाय उपरे वाला जाने..। दोनों बूथों पर पहली बार दो मतदाता महिला ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

-----------

पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : चांदन प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को कटोरिया चौक पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस अभियान में महिला प्रशिक्षु दारोगा सोनाक्षी कुमारी ने जवानों के साथ वाहन जांच किया। इस दौरान पुलिस ने दो पहिये व चार पहिये वाहनों को जांच के लिए रोका। वाहन चेकिग के दौरान वाहनों के कागजात, डिक्की, बीमा, प्रदूषण, चालकों के लाइसेंस की जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों को बिना गाड़ी के कागजात या दो पहिए वाहन चालकों को बिना हेलमेट व चार पहिए वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट के साथ गाड़ी चलाते हुए पकड़ा, उनसे जुर्माना वसूला गया। इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

chat bot
आपका साथी