पंचायत चुनाव की12 हजार कर्मियों को ड्यूटी, नियुक्ति पत्र जारी

बांका। पंचायत चुनाव को लेकर कार्मिक कोषांग ने शनिवार शाम 12 हजार कर्मियों को ड्यूटी का दूसरा नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। रेंडमाइजेशन के माध्यम से इसे निकाला गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:12 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:12 PM (IST)
पंचायत चुनाव की12 हजार कर्मियों को ड्यूटी, नियुक्ति पत्र जारी
पंचायत चुनाव की12 हजार कर्मियों को ड्यूटी, नियुक्ति पत्र जारी

बांका। पंचायत चुनाव को लेकर कार्मिक कोषांग ने शनिवार शाम 12 हजार कर्मियों को ड्यूटी का दूसरा नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। रेंडमाइजेशन के माध्यम से इसे निकाला गया है।

कर्मियों को ड्यूटी दो प्रकार की मिली है। मतदान कराने की ड्यूटी वाले कर्मियों को मतगणना से अलग रखा गया है। मतगणना वाले कर्मी को मतदान कराने की ड्यूटी नहीं मिली है। हर कर्मी को तीन से चार चरण में मतदान या मतगणना में काम करना है। जारी द्वितीय नियुक्ति पत्र में कर्मी को संबंधित प्रखंड के मतदान और मतगणना की ड्यूटी की जानकारी अभी ही दे दी गई है। आवंटित प्रखंड के साथ उसका चरण और तिथि नियुक्ति पत्र में जारी है। ठीक इसी तरह मतगणना की ड्यूटी भी लगाई गई है।

--------------------

सोमवार को अधिकांश कर्मी को मिल जाएगा ड्यूटी का पत्र

पंचायत चुनाव ड्यूटी का द्वितीय नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद रविवार को इसे संबंधित कार्यालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा। सबसे अधिक करीब आठ हजार शिक्षकों की इसमें ड्यूटी लगाई गई है। उनका नियुक्ति पत्र सभी 11 बीआरसी को उपलब्ध कराया जा रहा। सोमवार से सीआरसी या विद्यालय स्तर पर इसका वितरण शुरु हो जाएगा। मालूम हो कि पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को है। इसके लिए मतदान कर्मी 22 सितंबर यानी चार दिन बाद ही धोरैया प्रखंड के बूथों के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी तरह पहले चरण की मतगणना 26 सितंबर को होगी। इस बार पंचायत चुनाव में पहली बार हर बूथ पर चार ईवीएम मशीन के साथ बैलेट पेपर से भी मतदान हो रहा है।

chat bot
आपका साथी