तीसरे वेरियेंट के लिए सदर अस्पताल में 40 बेड तैयार

संवाद सहयोगी बांका कोरोना के तीसरे वेरियेंट ओमिक्रोन को लेकर एक बार फिर से लोगों के मन डर बढ़ गया है। जिलेवासियों ने कोरोना की दूसरे लहर में तबाही देखी है। इस तबाही ने सैकड़ों लोगों को अपने आगोश में लेकर जिदगी खत्म हर दी थी। लोग अब तक इससे उबरे भी नहीं थे कि तीसरे वेरियेंट ने दस्तक दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:36 PM (IST)
तीसरे वेरियेंट के लिए सदर अस्पताल में 40 बेड तैयार
तीसरे वेरियेंट के लिए सदर अस्पताल में 40 बेड तैयार

- अस्पतालों में टेस्टिग की संख्या बढ़ाई गई, बाहरी लोग हो रहे चिह्नित

- सदर अस्पताल के जेरियेटिक वार्ड को किया जा रहा दुरुस्त

फोटो: 06 बीएएन 09

संवाद सहयोगी, बांका : कोरोना के तीसरे वेरियेंट ओमिक्रोन को लेकर एक बार फिर से लोगों के मन डर बढ़ गया है। जिलेवासियों ने कोरोना की दूसरे लहर में तबाही देखी है। इस तबाही ने सैकड़ों लोगों को अपने आगोश में लेकर जिदगी खत्म हर दी थी। लोग अब तक इससे उबरे भी नहीं थे कि तीसरे वेरियेंट ने दस्तक दे दी है। इन सबके बीच स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है।

तीसरे वेरियेंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से ही कई मोर्चे पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बांका सदर अस्पताल में 40 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। सदर अस्पताल के पिछले हिस्से में बने जेरियेटिक वार्ड को इसके लिए अभी से तैयार करने में अस्पताल प्रबंधन लग गया है। इन बेडों तक सही से आक्सीजन की सप्लाई भी अभी से दुरुस्त की जा रही है। अस्पताल प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले से ही अस्पताल हाई अलर्ट मोड पर आ चुका है। यहां पर 40 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। शहर में बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में कोरोना जांच की संख्या बढ़ा दी है। रोजाना अब तीन हजार जांच का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही विभाग ने आम लोगों को मास्क पहनने पर जोर देने की बात कही है। सदर अस्पताल प्रबंधन ने सभी कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। प्रबंधक ने बताया कि फिलहाल यहां पर चालीस बेड तैयार किया गया है। जरूरत पड़ने पर आगे और बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी