भदरिया में सड़क निर्माण में लोकल ईंट लगाने का विरोध

बांका। प्रवासी कामगारों के नाम पर मनरेगा योजना में गड़बड़ी की बात सामने आई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:09 AM (IST)
भदरिया में सड़क निर्माण में लोकल ईंट लगाने का विरोध
भदरिया में सड़क निर्माण में लोकल ईंट लगाने का विरोध

बांका। प्रवासी कामगारों के नाम पर मनरेगा योजना में गड़बड़ी की बात सामने आई है। मामला बानगी भदरिया गांव में उत्तरी महादलित टोला में चल रहे सड़क निर्माण की है। सड़क निर्माण पंसस की देखरेख में शुरु किया है। जिसमें लोकल ईंट से सड़क निर्माण होते देख वार्ड सदस्य प्रमोद साह ने इसका विरोध किया। इसपर वार्ड सदस्य की पिटाई कर दी गई।

इस घटना को लेकर वार्ड सदस्य ने डीएम सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों को पत्र देकर शिकायत की है। वार्ड सदस्य ने आरोप लगाया कि कार्य शुरू करने के पूर्व योजना का बोर्ड लगाना अनिवार्य है, लेकिन योजना का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है और घटिया ईंट से सड़क निर्माण किया जा रहा है। यहां तक की कनीय अभियंता मनोज कुमार एवं पीआरएस परमानंद मंडल से कार्यस्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को भड़काकर उसके खिलाफ वरीय पदाधिकारी को आवेदन देने को कहा। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हद तो यह हो गई कि विवाद होने के बाद कनीय अभियंता एवं पीआरएस ने योजना का प्राक्कलन भी नहीं बनाये जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। पंसस मनोज शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण में चिमनी ईंट के बदले लोकल ईंट लगाया जा रहा था। जिसका वार्ड सदस्य द्वारा विरोध किया गया। वार्ड सदस्य के साथ मारपीट को लेकर उसका किसी प्रकार का लेना देना नहीं है।

-----------------

कोट

पीआरएस का बयान गैरजिम्मेदाराना है। वह फिलवक्त घरेलू कार्य को लेकर अनुपस्थित हैं। फिर भी भदरिया गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को तत्काल बंद करने का निर्देश दे दिया है।

दीपक शर्मा, पीओ, मनरेगा

chat bot
आपका साथी