अध्यक्ष बने संजय, महासचिव पर प्रमोद का कब्जा बरकरार

- जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव में 705 अधिवक्ता ने किया मतदान - बचे प्रत्याशी के भाग्य का आज होगा फैसला फोटो 15 बीएएन 17 18 संवाद सहयोगी बांका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:17 PM (IST)
अध्यक्ष बने संजय, महासचिव पर प्रमोद का कब्जा बरकरार
अध्यक्ष बने संजय, महासचिव पर प्रमोद का कब्जा बरकरार

बांका। जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान के बाद गुरूवार देर रात अध्यक्ष और महासचिव पद की मतगणना का काम पूरा कर लिया गया है। लीलाधर लाल की जगह संजय सिंह नए अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं, जबकि महासचिव पद पर प्रमोद कुमार सिंह का कब्जा बरकरार रहा है।

मतदान में सुबह आठ बजे में ही दूर दराज इलाकों से अधिवक्ता बांका पहुंच गए। दोपहर तक कोर्ट कैंपस की गहमागमही बनी रही। पांच मतदान केंद्रों पर 705 लोगों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। मौजूदा अध्यक्ष का दो लगातार टर्म पूरा हो जाने से चुनाव नहीं लड़ सके। अधिकांश नया चेहरा इसमें किस्मत आजमा रहे थे। इसमें सर्वाधिक 319 मत संजय सिंह को मिला। पुराने अधिवक्ता हरनारायण सिंह केवल 171 मत ही हासिल कर सके। महासचिव पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। मौजूदा महासचिव प्रमोद कुमार सिंह सर्वाधिक 308 मत हासिल कर दुबारा इस पद पर काबिज हुए। जबकि पूर्व महासचिव रहे देवेंद्र प्रसाद चौधरी 216 मत ही हासिल कर सके। जीत के बाद अध्यक्ष व महासचिव को अधिवक्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। मतदान के दौरान चुनाव पदाधिकारी के तौर पर योगेंद्र प्रसाद शर्मा, आत्मानंद, सुबोध कुमार, बाबूलाल यादव, अरूण कुमार मंडल, कृष्ण मोहन प्रसाद, रंजन सिंह, ओम प्रकाश झा, रामकिशोर यादव, जगत नारायण झा एवं विजय कुमार मौजूद थे। चुनाव पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष और महासचिव के मतों की गिनती का काम पूरा कर लिया गया है। बचे पद पर मतगणना शुक्रवार की सुबह शुरू होगी और दोपहर तक इसे पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी