7863 किसानों से बस 42 हजार एमटी धान की खरीद

बांका। जिला में धान खरीद की गति धीमी चल रही है। इस साल जिला को एक लाख 20 हजार एमटी धान खर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 09:52 PM (IST)
7863 किसानों से बस 42 हजार एमटी धान की खरीद
7863 किसानों से बस 42 हजार एमटी धान की खरीद

बांका। जिला में धान खरीद की गति धीमी चल रही है। इस साल जिला को एक लाख 20 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन धान खरीद की अंतिम सप्ताह में अभी तक महज 42 हजार 298 एमटी धान की खरीद हुई है। तय समय में लक्ष्य से काफी दूर रहने के कारण धान खरीद की अंतिम समय को बढ़ाकर 21 फरवरी कर दिया गया है ताकि सभी किसानों को इसका लाभ मिल सके। हालांकि अब बचे समय में किसान सलाहकार के सर्वे में उपज करने वाले किसानों से ही खरीद होगा।

इस साल समय से बारिश होने से जिला में धान की पैदावार अच्छी हुई है। वहीं चुनाव के कारण समय पर धान खरीद शुरू नहीं हो सका। दिसंबर में खरीद शुरू हो सकी। 31 जनवरी को धान खरीद का समय खत्म हो रहा था। लेकिन इसमें लक्ष्य के विरूद्ध काफी कम धान की खरीद हुई थी। धान खरीद के लिए जिले में 145 पैक्स और पांच व्यापार मंडल का चयन किया गया है। इनके माध्यम से धान की खरीद की जा रही है। इसमें सात हजार 863 किसानों से 42 हजार 298 एमटी धान की खरीद हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने किसानों से धान खरीद की समय सीमा को 31 जनवरी से बढ़ाकर 21 फरवरी कर दिया है। डीएम सुहर्ष भगत ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को खरीद की समीक्षा बैठक की।

-----------

प्रखंड वार किसान और धान खरीद

अमरपुर 1080 4337 बांका 543 2435 बाराहाट 654 3543 बौंसी 820 4736 बेलहर 1119 5730 चांदन 725 5740 धोरैया 459 2520 कटोरिया 439 1830 फुल्लीडुमर 307 1890 रजौन 893 5828 शंभुगंज 824 3704

=======

धान खरीद का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए 145 पैक्स एवं पांच व्यापार मंडल का चयन कर धान की खरीद की जा रही है। अब धान खरीद का समय 31 जनवरी से बढ़ाकर 21 फरवरी कर दिया गया है। इसमें इच्छुक किसान अपना धान बेच सकते हैं।

अरुण कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी