बादलों में छुपा रहा सूरज, बूंदाबांदी के साथ ठंड ने दी दस्तक

बांका। दक्षिण भारत के समुद्री तूफान का असर बांका के मौसम पर भी पड़ा। इस कारण शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 09:49 PM (IST)
बादलों में छुपा रहा सूरज, बूंदाबांदी के साथ ठंड ने दी दस्तक
बादलों में छुपा रहा सूरज, बूंदाबांदी के साथ ठंड ने दी दस्तक

बांका। दक्षिण भारत के समुद्री तूफान का असर बांका के मौसम पर भी पड़ा। इस कारण शुक्रवार को सूरज दिन भर बादलों में छुपा रहा। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हो गई। इसके साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नहीं गिरा है। यह 14 डिग्री से आसपास स्थिर है। लेकिन सूरज नहीं निकलने से उच्चतम तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। जिससे लोगों को दिन भर ठंड का अनुभव होता रहा। मौसम के बदले तेवर ने अब तक ऊनी कपड़ा नहीं निकालने वालों को इसके लिए मजबूर कर दिया। हर शरीर पर ऊनी कपड़ा दिखने लगा। मौसम के बदले मिजाज का असर बाजार में भी साफ दिखा। बाजार से भीड़ दिन भर गायब रही। दुकानों में इक्का दुक्का ही लोग दिखे। शाम को सब्जी बाजार के आसपास थोड़ी भीड़ हुई।

--------

बूंदाबांदी देख परेशान हुए किसान

किसानों की धनकटनी लगभग पूरी हो गई है। लेकिन उनके धान की तैयारी नहीं हो सकी है। कई किसान इसका टाल नहीं लगा सके। बूंदाबांदी शुरु होते ही उनकी परेशानी बढ़ गई। कुछ तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए, कुछ टाल लगाने में जुट गए। हालांकि बूंदाबांदी कमजोर रहने से किसानों ने राहत की सांस ली है। बूंदाबांदी के कारण खेत में भी दिनभर काम बाधित रहा। बहियार में कम लोग दिखे।

--------

समुद्री तूफान का असर बांका के मौसम पर शुक्रवार को रहा। शनिवार को हल्का बादल दिख सकता है लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। अब बारिश की अभी कोई संभावना है। शनिवार से तेज पछुआ हवा के साथ न्यूनतम तापमान भी नीचे गिरने की संभावना है। निश्चित रूप से इससे ठंड को मजबूती मिलेगी। अगले सप्ताह तक ठंड काफी बढ़ जाएगी। किसान भाई इसके मुताबिक अपनी तैयारी करें। आलू और सब्जी की फसल पर ध्यान रखें।

जुबली साहू, कृषि विज्ञानी, केविके बांका

chat bot
आपका साथी