विजेता को प्रेक्षक की मौजूदगी में बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र

फोटो संवाद सूत्र कटोरिया (बाका) सोमवार को प्रखंड में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पूरी कर ली गयी। मतगणना के दौरान निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीडीओ कुमार सौरभ थे। जबकि चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला कार्यपालक पदाधिकारी (अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम भागलपुर) सुरेश चंद्रा मौजूद थे।मतगणना के दौरान बीडीओ के अलावे बीसीओ अजित कुमार एवं प्रेम कुमार बीईओ अजित कुमार शर्मा एमओ सिद्धनाथ पासवान आदि मौजूद थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ के अलावे कटोरिया इंस्पेक्टर एमएम आलम कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार सदलबल डटे रहे। पैक्स चुनाव में मोचनमा में उम्मीदवार सुरेश यादव ने 331 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी बासुदेव यादव को 14

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 09:17 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:09 AM (IST)
विजेता को प्रेक्षक की मौजूदगी में बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र
विजेता को प्रेक्षक की मौजूदगी में बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र

पैक्स चुनाव की मतगणना प्रखंड सभागार में मंगलवार को पूरी हो गई। बीडीओ कुमार सौरभ ने चुनाव प्रेक्षक जिला कार्यपालक पदाधिकारी भागलपुर सुरेश चंद्रा की मौजूदगी में इसे पूरा किया। मोचनमा में सुरेश यादव ने बासुदेव यादव को 148 मतों से पराजित किया। देवशरण यादव को 140 तथा चंद्रकिशोर को 118 मत मिला। लकरामा से कैलाश यादव 500 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। प्यारेलाल मंडल को 309 वोटों से हराया। नीलकमल टुडू तीसरे स्थान पर रहे। जमदाहा से मंदन देवी 681 वोट लाकर विजयी हुई। मृत्युंजय मिश्र को 425 मतों से हराया। देवासी अध्यक्ष 566 वोट हासिल कर बालकृष्ण यादव निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी परमेश्वर यादव को 411 वोटों से हराया। हड़हार से 311 मत लाकर जयप्रकाश वर्णवाल पैक्स अध्यक्ष बने। उन्होंने प्रतिद्वंदी सीलो यादव को 201 वोटों से पराजित किया। समिति में लकरामा पंचायत से तीन निर्विरोध, हड़हार से सात निर्विरोध, मोचनमा से छह निर्विरोध, देवासी से आठ निर्विरोध एवं जमदाहा से सात निर्विरोध चुने गए। लकरामा पंचायत के चुनाव में छह अभ्यर्थी मैदान में थे। जिसमें महिला सीट पर रीना देवी एवं सामान्य सीट से कृष्णदेव यादव, तृप्त कुमार यादव एवं शादाब ने बाजी मारी।

chat bot
आपका साथी