दूसरे जिले से मतदान कर्मियों के आने पर महिलाओं को मिलेगी राहत

संवाद सूत्र जयपुर (बांका) लोकसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:06 PM (IST)
दूसरे जिले से मतदान कर्मियों के आने पर महिलाओं को मिलेगी राहत
दूसरे जिले से मतदान कर्मियों के आने पर महिलाओं को मिलेगी राहत

बांका। डाटाबेस के मुताबिक जिले में 12 हजार 455 मतदान कर्मियों की इंट्री की गई है। इसमें साढ़े तीन हजार महिला मतदान कर्मी हैं। लेकिन यहां उपलब्ध मतदान पदाधिकारी व कर्मी की संख्या 11321 है। इसमें 8084 पुरूष एवं 3236 महिला कर्मी शामिल हैं। जबकि यहां चुनाव के लिए करीब 12 हजार 500 मतदान कर्मियों की आवश्यकता है। जिससे इस बार यहां चुनाव कार्य में महिला मतदान कर्मियों की जरूरत पड़ी। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र देकर अन्य जिला से पोलिग ऑफिर तीन के तौर पर 1200 एवं पोलिग ऑफिसर दो के लिए 600 मतदान कर्मियों की मांग की गई है।

अगर चुनाव में इतने मतदान कर्मी जिला को उपलब्ध करा दिए गए, तो यहां महिला मतदान कर्मियों को राहत मिलेगी। लेकिन अभी भी आयोग की हरी झंडी नहीं मिलने से यहां महिला मतदान कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने की संभावना पर संशय बरकरार है।

======

जमुई से उपलब्ध कराए जा सकते हैं मतदान कर्मी

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बांका जिले में लोक सभा चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों को जमुई जिले से भेजा जा सकता है। इसके लिए जेनरल ऑब्जरर्व से रिपोर्ट मांगी गई है। जो यहां मतदान कर्मियों की जानकारी ले रहे हैं। लेकिन अभी इस मामले में उनकी हरी झंडी का इंतजार है।

=======

संविदा पर बहाल कर्मी भी लगाए गए चुनाव कार्य में

आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में इस बार संविदा पर बहाल कर्मी को भी लगाया गया है। अभी जिले में 10 हजार 520 कर्मी स्थायी तौर पर सरकारी सेवा में हैं। इसमें 7491 पुरूष एवं 3028 महिला कर्मी शामिल हैं। जबकि यहां संविदा पर कर्मियों की संख्या 801 है। इसमें 593 पुरूष एवं 208 महिला कर्मी शामिल हैं।

-----------------------

मतदान कर्मियों की कमी को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से 1800 मतदान कर्मी अन्य जिले से उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। इसमें 1200 पी थ्री एवं 600 पी टू मतदान कर्मी शामिल हैं। अगर ये कर्मी उपलब्ध करा दिए जाते हैं तो अधिकांश महिला मतदान कर्मियों को रिजर्व रखा जाएगा।

कुंदन कुमार, जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम

chat bot
आपका साथी