लादेन की तरह अजहर मसूद का हो खात्मा

बांका। कर्पूरी विचार मंच के बैनर तले रविवार को स्मारक स्थल पर कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला भर के जुटे समाजवादियों ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:50 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:50 PM (IST)
लादेन की तरह अजहर मसूद का हो खात्मा
लादेन की तरह अजहर मसूद का हो खात्मा

बांका। कर्पूरी विचार मंच के बैनर तले रविवार को स्मारक स्थल पर कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला भर के जुटे समाजवादियों ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व सांसद जनार्दन यादव ने कहा कि नई पीढ़ी के राजनेता कर्पूरी के नाम की राजनीति करते हैं। कर्पूरी सादगी पसंद लोग थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने समाजवाद को निभाया। उनका सौभाग्य है कि वे उनके साथ मंत्री रहे। पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब शक्तिशाली देश है। जिस तरह अमेरिका ने अपने दुश्मन ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुसकर मारा, इसी तरह जैश ए मोहम्मद सरगना अजहर मसूद को पाकिस्तान में घुसकर मारने की जरूरत है। सरकार इसके लिए मजबूत कदम उठाएं। अब हम अपने दुश्मनों को सजा के लिए किसी के पास गिड़गिड़ाएं नहीं। बल्कि खुद उसको सजा देने का साहस दिखाएं। इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी कृष्णदेव ¨सह ने कहा कि समाजवाद की स्थिति बुरी हो रही है। सभी धनतंत्र की तरफ बढ़ रहे हैं। कर्पूरी जी ने पांच एकड़ तक की जमीन पर लगान बंद कर दिया था। उनके विचारों को मानने वाली मौजूदा बिहार सरकार पांच कट्ठा खेती का भी लगान वसूल रही है। कार्यक्रम का संचालन मंच के संयोजक अर्जुन ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि दो दशक के अधिक संघर्ष के बाद बांका में कर्पूरी स्मारक अस्तित्व में आया। इसे कर्पूरी के विचारों वाला जगह बनाने का पूरा प्रयास होगा। इस मौके पर कार्तिक ठाकुर, अधिवक्ता हरिबल्लब पंडित, नरेश झा, श्रीकांत राय, अबुल हासिम, अशोक कुमार ¨सह, उपेंद्र ¨सह, डा.मुकेश कुमार,पवित्र कुमार पप्पू, प्रकाश ठाकुर, श्यामल किशोर ठाकुर, आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे। विचार गोष्ठी के बाद दो मिनट का मौन रख पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

chat bot
आपका साथी