सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत

फोटो - 17 बीएएन 03 संवाद सूत्र, बांका : बांका थाना क्षेत्र के तेलिया गांव पास रविवार को टैक्टर और ऑटो की सीधे टक्कर में एक की मौत हो गई हैं। तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार एकसींघा निवासी मृतक अमीना खातून 2

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:48 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत
सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत

बांका। स्थानीय तेलिया गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर और ऑटो की सीधे टक्कर में महिला की मौत हो गई। तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक¨सघा निवासी अमीना खातून अपने मायका नया गांव बौंसी से जेल में बंद पिता से मिलने जा रही थी। इसी बीच तेलिया के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में ठोकर मार दी। जिससे ऑटो पलट गई। इस घटना में ऑटो पर सवार अमीना सहित अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के क्रम में अमीना की मौत हो गई। जबकि समुखिया गांव निवासी नंदकिशोर यादव तथा एक¨सघा गांव की प्रियंका देवी का इलाज भागलपुर में चल रहा है।

कटोरिया : जमदाहा के पटबारा गांव निवासी अक्षय चौधरी शनिवार की रात अपनी पत्नी आशा देवी के साथ दवाई लेने जमदाहा बाजार जा रहे थे। इसी क्रम में दक्षिण की ओर से आ रहे बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे वह दुर्घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया। बोलेरो के चालक सहित अन्य दो लोग गाड़ी से उतर कर भागने लगे। इसी क्रम में ग्रामीणों ने चानन नदी में चालक को खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वे भागने में सफल रहे। जख्मी अक्षय को बांका सदर अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। पर इलाज के दौरान अक्षय की मौत हो गई। रविवार को शव को गांव लाया गया। मुखिया पति अमित यादव ने दाह संस्कार के लिए तीन हजार नकद दिया। अक्षय की मौत पर पिता मोहन चौधरी, माता नारदी देवी, पत्नी आशा देवी, पुत्र दिलखुश कुमार (8), सोनी कुमारी (4), वर्षा कुमारी (2) का रो-रो कर बुरा हाल हैं। पूरे गांव में मातम छा गया है।

chat bot
आपका साथी