राज्य के विकास मॉडल हैं नीतीश कुमार: गिरिधारी

बांका। अन्नपूर्णा धर्मशाला जिलेबिया मोड़ में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 09:09 PM (IST)
राज्य के विकास मॉडल हैं नीतीश कुमार: गिरिधारी
राज्य के विकास मॉडल हैं नीतीश कुमार: गिरिधारी

बांका। अन्नपूर्णा धर्मशाला जिलेबिया मोड़ में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री के कार्यो पर चर्चा की। अध्यक्षता स्थानीय जदयू विधायक गिरिधारी यादव ने करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास मॉडल हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत व संघर्ष कर विकास की किरण को पिछड़े व सुदूर इलाकों तक पहुंचाने का काम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ¨सचाई, कृषि, रोजगार, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में नया कृतिमान स्थापित किया है। दिनदहाड़े हत्या, लूट, अपहरण जैसी वारदात थमी है। महिलाओं पर अत्याचार काफी कम हुआ है। मुख्यमंत्री के नेक काम से विपक्षियों में छटपटाहट फैल गई है। उन्होंने बूथस्तर पर काम करने की अपील की। साथ में जिला प्रभारी परमहंस कुमार, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, युवा जिलाध्यक्ष संजय मंडल, विधायक प्रतिनिधि नंदेश्वरी यादव आदि थे। कार्यक्रम दौरान सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। वहीं पंचायत कमेटी मजबूत बनाने के साथ साथ बीएलओ की नियुक्ति पर बल दिया गया। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गहन मंत्रणा किया गया।

इस मौके पर महादलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती,प्रखंड अध्यक्ष बेलहर कृष्णानंद भगत, फुल्लीडूमर के विनोद ¨सह, चांदन के प्रमोद मंडल, बलराम यादव, नरेश चौधरी, बलदेव रजक, बबलू ¨सह, कौशलकिशोर ¨सह, बड़कू हेम्ब्रम, बमबम पंडित, पूर्व प्रमुख पलटन यादव, राजेंद्र मिस्त्री, रामप्रवेश यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी