बाइक के धक्के में चालक गंभीर

बांका। अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में सुल्तानपुर मोड़ के समीप हाइवा के धक्का से बाइक चालक गं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 08:29 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 08:29 PM (IST)
बाइक के धक्के में चालक गंभीर
बाइक के धक्के में चालक गंभीर

बांका। अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में सुल्तानपुर मोड़ के समीप हाइवा के धक्का से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक रतनपुर बाजार निवासी दीपक झा का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दीपक झा बाइक से अमरपुर बाजार आ रहा था। इसी क्रम में सुल्तानपुर मोड़ के समीप हाइवा ने धक्का मार दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी