हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय को घेरा

बांका। हड़ताल पर डटीं जिला भर की आशा कार्यकर्ता और कुरियरों ने मंगलवार को समाहरण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:15 PM (IST)
हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय को घेरा
हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय को घेरा

बांका। हड़ताल पर डटीं जिला भर की आशा कार्यकर्ता और कुरियरों ने मंगलवार को समाहरणालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले इसका आयोजन हुआ। आशा व कुरियर ने 20 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधि मंडल डीएम कुंदन कुमार से वार्ता की। वार्ता के दौरान अपना मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही इस मांग को सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया। इससे पूर्व आशा और कुरियर ने गांधी चौक स्थित पुराना अस्पताल परिसर में बैठक की। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर से ही जुलूस निकाला। जुलूस गांधी चौक, थाना, आजाद चौक, डीएम कोठी होकर समाहरणायल पहुंची। इसके बाद मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान समाहरणालय का मुख्य गेट कई घंटे तक बाधित कर दिया। इस कारण अधिकारी और कर्मचारी का भी अंदर जाना मुश्किल रहा। सभी आशा गेट पर ही प्रदर्शन कर धरना पर बैठ गई। इसके बाद डीएम के बुलावे पर पांच सदस्यीय शिष्टमंडल उनसे मिलने गया। सदस्यों ने डीएम को राज्यस्तरीय मांग पत्र सौंपा। साथ ही स्थानीय स्तर की समस्याओं पर चर्चा की। डीएम ने उन्हें स्थानीय स्तर की समस्या समाधान में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रदर्शन की अगुवाई जिला मंत्री अजय कुमार चौहान ने किया। मौके पर कोषाध्यक्ष सनत कुमार ठाकुर, कुसुम बाला ¨सहा, सायरा खातून, उषा कुमारी, पुष्पा कुमारी, चांदनी कुमार आदि प्रमुख रुप से शामिल हुए। जिला मंत्री ने बताया कि आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर है। पर सरकार उनकी बातों को नहीं सुन रही है। प्रखंड के बाद सिविल सर्जन और इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव हुआ। अब आशा कार्यकर्ता 13 व 14 दिसंबर को पटना में मुख्यमंत्री का घेराव करेंगी।

chat bot
आपका साथी