मनरेगा में अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं

बांका। मनरेगा योजना का जिले में सुस्त गति को लेकर जिप अध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह ने सभी पंचायत स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:42 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 09:42 PM (IST)
मनरेगा में अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं
मनरेगा में अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं

बांका। मनरेगा योजना का जिले में सुस्त गति को लेकर जिप अध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह ने सभी पंचायत समिति व जिप सदस्य के साथ बैठक की। बैठक में जिप अध्यक्ष ने बताया कि जिला में अधिकारियों का मनरेगा में कोई रूचि नहीं है। जिसके कारण मनरेगा पूरी तरह से ठप हो गया है। इस योजना के तहत कई तरह की काम की जाती थी। लेकिन अधिकारियों के सुस्ती के कारण योजना पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अधिकारियों को इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। जिप सदस्य नरेश यादव ने कहा कि अगर जिला में मनरेगा योजना को चालू नहीं किया गया तो सभी पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन करने पर उतारू हो जायेंगे। दूसरे जिले में मनरेगा योजना से कई काम चल रहे है। लेकिन बांका में इस योजना से कोई काम नहीं हो रहा है। यह दुर्भाग्य की बात है। बैठक में कई अन्य सदस्यों ने भी अपने विचारों को रखा।

इस मौके पर जिप सदस्य अशोक कुमार ¨सह, सुमन पासवान, रीता देवी, मनोज बाबा, कंचन दुबे, प्रीति ¨सह व पंसस सदस्य सुनील कुमार यादव, निशा देवी, बेबी देवी, मनोज दास सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी