292 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बांका। भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने 292 बोत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:29 PM (IST)
292 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
292 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बांका। भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने 292 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ¨सह ने बताया कि धौनी चौधरी पथिक होटल के पास होंडा सिटी से शराब जब्त की गई। साथ ही वाहन पर सवार प्रणव कुमार राय को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रणव कुमार राय भागलपुर जिले के मकनपुर थाना अकबरनगर निवासी है। वह अपने साथियों के साथ देवघर से शराब लेकर खगड़िया जा रहा था। मौके का फायदा उठाते हुए वाहन चालक एवं अन्य व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष के बयान पर कांड दर्ज किया गया है। जब्त शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की है।

chat bot
आपका साथी