यूको बैंक से कटिहार निवासी युवक गिरफ्तार

बांका। रजौन के मोदी हाट स्थित यूको बैंक की शाखा शुक्रवार को जांच के लिए पुलिस आई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 07:59 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 07:59 PM (IST)
यूको बैंक से कटिहार निवासी युवक गिरफ्तार
यूको बैंक से कटिहार निवासी युवक गिरफ्तार

बांका। रजौन के मोदी हाट स्थित यूको बैंक की शाखा शुक्रवार को जांच के लिए पुलिस आई थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस अवर निरीक्षक मु. आफताब आलम ने बताया कि बैंक में मोबाइल से रेकी करने के क्रम में युवक को पकड़ा गया। जैसे ही युवक को पकड़ने की कोशिश की गई वह भागने लगा। मोदी हाट स्थित दुकान के कई लोगों के सहयोग से उसे पकड़ा जा सका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरुण कुमार यादव और पिता का नाम राजेन्द्र यादव कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जोरावरगंज गांव निवासी बताया है। अरुण ने पुलिस को बताया कि बैंक से पैसा निकासी करने वालों की रेकी का कार्य उसे सौंपा गया था। राशि लूटने वाला बाहर बाइक पर एक व्यक्ति पहले से तैनात था। उसका नाम राहुल कुमार, पिता बाली यादव बताया है। राहुल भी उसी के गांव का रहने वाला है। पुलिस के समक्ष 20 दिन पूर्व मुजफ्फरपुर से 20 हजार लूटने सहित इलाके में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने अरुण के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामविचार सिंह ने बताया कि पुलिस गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी