अमरपुर बाजार से रजौन की लड़की गायब

बांका। रजौन थाना क्षेत्र से अपने रिश्तेदार के साथ अमरपुर बाजार आई लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। घटना एक सप्ताह पूर्व की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 06:34 PM (IST)
अमरपुर बाजार से रजौन की लड़की गायब
अमरपुर बाजार से रजौन की लड़की गायब

बांका। रजौन थाना क्षेत्र से अपने रिश्तेदार के साथ अमरपुर बाजार आई लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। घटना एक सप्ताह पूर्व की है। घटना को लेकर नाबालिग लड़की के पिता सूर्य नारायण यादव ने थाना में लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा कि उसकी पुत्री अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक से अमरपुर बाजार खरीदारी करने आई थी। देर शाम जब उसका भाई अकेले घर वापस लौटा तो बहन के बारे में पूछा। बताया कि बस स्टैंड चौक के समीप रूकने के लिए कह कर बाजार चली गई। वह शाम तक वापस नहीं आई। इसके बाद रिश्तेदार के यहां भी पता करने पर कहीं पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी