बढ़ते ठंड में मरीजों के लिए कंबल की व्यवस्था नहीं

बांका। बूंदा बंदी के बीच ठंड बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:11 PM (IST)
बढ़ते ठंड में मरीजों के लिए कंबल की व्यवस्था नहीं
बढ़ते ठंड में मरीजों के लिए कंबल की व्यवस्था नहीं

बांका। बूंदा बंदी के बीच ठंड बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को जब रजौन एवं धोरैया के स्वास्थ्य केंद्रों की जागरण ने पड़ताल की तो मरीज ठंड से कांपते नजर आएं। मरीज खुद घर से कंबल लेकर आए।

धोरैया (बांका) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंडोर में भर्ती मरीजों को ठंड के बाद भी कंबल नहीं मिल रहा है। जिससे मरीजों को अपने घरों से कंबल लाकर रात गुजारनी पड़ रही है। शुक्रवार से ही प्रसव के लिए भर्ती पैर गांव निवासी महिला सोनी देवी बताती है कि अस्पताल से कंबल नहीं मिला। भगवानपुर की आरती देवी, सुशीला देवी प्रसव पीड़ा के कारण शनिवार की सुबह से अस्पताल में भर्ती है। सुबह से ही मौसम खराब रहने के कारण हो रही बूंदा बांदी के बाद उन्हें भी ठंड से बचने के लिए कंबल नहीं मिला।

-------------

कोट

ठंड का प्रकोप एक दो दिनों से बढ़ा है। जिससे अब मरीजों को कंबल की आवश्यकता है। जो इंडोर के मरीजों को दी जा रही है। आउटडोर के मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। ताकि लोग ठंड से बच सके।

डॉ. श्यामसुंदर दास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, धोरैया

-----------------------

रजौन (बांका): पूस की ठंड में भी अस्पताल में प्रसव कराने आई महिलाओं एवं मरीजों को कंबल नहीं मिल रहा है। पीएचसी का जायजा लेने के क्रम में रोगियों को घर से लाए कंबल का उपयोग करते देखा गया। पूछने पर राजावर गांव की रिकू देवी, ओरहारा की उषा देवी, खरवा की रजनी देवी, जगन्नाथपुर गांव की प्रीति देवी, महादा नवटोलिया गांव की रुचि कुमारी ने बताया कि पीएचसी की ओर से कुछ को कंबल मिला है। प्रसूता के स्वजनों ने बताया हमलोग घर से कंबल लेकर आए हुए हैं। चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में कंबल सभी रोगी रूम में उपलब्ध करा दिया गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मु. कलीम साह अहमद ने बताया कि बलगम, सर्दी खांसी, बुखार आदि के मरीजों को बढ़ती ठंड को देखते हुए सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने गर्म कपड़े पहनने, ताजा भोजन करने की सलाह दी है।

chat bot
आपका साथी