शंभूगंज में कई पैक्सों में बदल गए चेहरे

बांका। प्रखंड के दस पंचायतों में मतगणना शनिवार को संपन्न हो गया। जिसमें कई पुराने चेहरे चुनाव जीतने में सफल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:01 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:01 PM (IST)
शंभूगंज में कई पैक्सों में बदल गए चेहरे
शंभूगंज में कई पैक्सों में बदल गए चेहरे

बांका। प्रखंड के दस पंचायतों में मतगणना शनिवार को संपन्न हो गया। जिसमें कई पुराने चेहरे चुनाव जीतने में सफल रहे। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के ई- किसान भवन में दस पंचायतों का चुनाव परिणाम घोषित हुआ।

वैदपुर पंचायत से अध्यक्ष पद पर रविश कुमार ने रविन्द्र नाथ सिंह को 137 मतों से हराया। रविश को 392 मत एवं रविन्द्रनाथ को 255 मत मिले। गुलनी पंचायत से शिवपूजन सिंह ने अमित कुमार को 244 मतों से पराजित किया। शिवपूजन को 566 एवं अमित कुमार को 322 मत मिला। मालडीह पंचायत में सुमंत कुमार ने विरेन्द्र कुमार सिंह को 113 मतों से हराया। सुमंत को 379 एवं विरेन्द्र को 261 मत मिला। पकरीया पंचायत में चंदन कुमार ने परमजीत को 86 मतों से पराजित किया। चंदन को 381 मतों पराजित किया। परमजीत को 295. मत मिले। परमानंदपुर में राजीव रंजन सिंह ने रणवीर यादव को 85 मत से पराजित किया। राजीव रंजन को 495 मत तो रणवीर को 410 मत मिले। मिर्जापुर पंचायत में ब्रह्मापियुष ने सोनल कुमार को 125 मतों से हराया। ब्रह्मापियुष को 320 तो सोनल को 195 मत मिले। चूटिया बेलारी में मु. शहबाज ने सुनील कुमार को 216 मतों से पराजित किया। मु. शहबाज को 429 तो सुनील को 213 मत मिले। कसबा में वरूण कुमार सिंह ने मुरारी भगत को 145 मतों से पराजित किया। वरुण कुमार को 390 तो मुरारी को 245 मत मिले। वारसावाद पंचायत में ब्रह्मादेव कापरी ने ओमप्रकाश यादव को सात मतों से पराजित किया। ब्रह्मादेव को 292 तो ओमप्रकाश को 285 मत मिले। रामचुआ में सुनील कुमार सिंह ने अनुज कुमार सिंह 145 मतों से पराजित किया। सुनील को 480 तो अनुज को 335 मत मिले। वैदपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रविन्द्रनाथ सिंह, परमानंदपुर के रणवीर यादव को इस बार हार का सामना करना पड़ा। गुलनी पैक्स के शिवपूजन सबसे अधिक 244. मत से जीते। तो वारसावाद के ब्रह्मादेव कापरी मात्र सात वोटों से जीत दर्ज किया है। समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक भागलपुर जिला के कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद, सीओ परमजीत सिरमौर, थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद, बीपीआरओ प्रभात कुमार, बीसीओ विपिन कुमार, सुधांशु कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी