गबन का आरोपित शिक्षक अमरपुर से गिरफ्तार

बांका। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोचनावरण में वर्ग कक्ष निर्माण में गबन के आरोप में निलंबित फरार शिक्षक संजय कुमार सिंह को कटोरिया पुलिस ने शुक्रवार रात अमरपुर के कठेल गांव से गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:08 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 08:08 PM (IST)
गबन का आरोपित शिक्षक अमरपुर से गिरफ्तार
गबन का आरोपित शिक्षक अमरपुर से गिरफ्तार

बांका। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोचनावरण में वर्ग कक्ष निर्माण में गबन के आरोप में निलंबित फरार शिक्षक संजय कुमार सिंह को कटोरिया पुलिस ने शुक्रवार रात अमरपुर के कठेल गांव से गिरफ्तार कर लिया। कटोरिया थाना के आलोक कुमार ने बताया कि अमरपुर पुलिस के साथ घर से गिरफ्तारी की गई। शिक्षक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे।

उनके कार्यकाल में वित्तीय वर्ष 2015-16 में विद्यालय में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण के लिए आठ लाख 29 हजार रुपये अग्रिम के तौर पर निर्गत हुआ था। मापी पुस्तिका के अनुसार पांच लाख 84 हजार का कार्य कराया गया। उन्होंने सारी राशि की निकासी कर ली। तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तुषारकांत सिन्हा ने उनके खिलाफ दो लाख 44 हजार रुपये के गबन का थाना में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया गया था। अभी निलंबन अवधि में वे रजौन बीआरसी में तैनात थे।

chat bot
आपका साथी