दबंगों ने खेत में लगी फसल पर किया कब्जा

बांका। गरीबपुर गांव में दबंगों ने धान की फसल लगे खेत पर शनिवार को कब्जा कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:19 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:19 PM (IST)
दबंगों ने खेत में लगी फसल पर किया कब्जा
दबंगों ने खेत में लगी फसल पर किया कब्जा

बांका। गरीबपुर गांव में दबंगों ने धान की फसल लगे खेत पर शनिवार को कब्जा कर लिया। भूस्वामी ने जब विरोध किया तो लाठी डंडा से मारकर तीन महिला समेत पांच लोगों को जख्मी कर दिया। जख्मी शबनम खातुन, निगार फातिमा, गाजला फातिमा सहित पांचों का रेफरल अस्पताल में उपचार किया गया।

दबंगों की पिटाई से गर्भवती महिला गंभीर रूप से भी जख्मी हो गई। इस घटना को लेकर शबनम खातुन ने गांव के मु. तहमुल हसन, अली हसन, वली हसन, वकार हसन, सैफ हसन मु. मोबसीर सहित लगभग एक दर्जन के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। आरोप लगाया कि वह गांव के उत्तर दरगाह बहियार में धान की फसल काट रही थी। इसी बीच सभी आरोपित लाठी डंडा लिए आए और गाली-गलौज करते हुए फसल काटने से मना करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी