प्लास्टिक मानवता के लिए है कहर

बांका। प्लास्टिक के पूर्ण बहिष्कार को लेकर एनसीसी आफिसर रविशंकर कुमार के नेतृत्व में शनिवार को डुमरामा उच विद्यालय में कैडेट द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:53 PM (IST)
प्लास्टिक मानवता के लिए है कहर
प्लास्टिक मानवता के लिए है कहर

बांका। प्लास्टिक के पूर्ण बहिष्कार को लेकर एनसीसी आफिसर रविशंकर कुमार के नेतृत्व में शनिवार को डुमरामा उच्च विद्यालय में कैडेट द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई।

रैली डुमरामा उच्च विद्यालय परिसर से निकलकर बुच्ची मोड़, मोदी टोला, पुरानी चौक, बस स्टैंड चौक, गोला चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची। सभी कैडेट प्लास्टिक हटाएं जीवन बचाएं, प्लास्टिक होता है जहर, मानवता के लिए है कहर, जीवन को खुशहाल बनाना है, प्लास्टिक को दूर भगाना है सहित अन्य नारे लगाकर आम लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। साथ ही प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार राय, चंदन कुमार, आदित्य कुमार, राणा कुमार, रौशन कुमार, रोहित कुमार, मु. दाऊद, विजय कुमार, उज्ज्वल कुमार, प्रिस कुमार, बिनोद कुमार सहित एनसीसी कैडेट व शिक्षक साथ थे।

chat bot
आपका साथी