ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

बांका। हरिपुर गांव के मैदान पर ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड करने गए युवक की मौत ट्रैक्टर से कुचलकर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:01 PM (IST)
ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत
ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

बांका। हरिपुर गांव के मैदान पर ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड करने गए युवक की मौत ट्रैक्टर से कुचलकर हो गई। दुर्घटना के बाद शव को रोड से हटाकर झाड़ी में फेंक डाल दिया। शुक्रवार की सुबह चरवाहों ने शव देखकर हल्ला किया। इस पर ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर महताब आलम एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान कटोरिया बंगालगढ़ निवासी 20 वर्षीय प्रदीप मुर्मू के रूप में हुई है। पिता सुरेंद्र मुर्मू ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि आनंदपुर ओपी के बगरा गांव निवासी राजेंद्र यादव के ट्रैक्टर का चालक हरिपुर गांव निवासी देवान हेंब्रम है। गुरुवार की देर शाम बालू उठाने के लिए उसके बेटे प्रदीप मुर्मू को साथ ले गया था। सुबह तक उसका पुत्र घर नहीं लौटा। सुबह किसी ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसके पुत्र की मौत हो गई है। घटना के बाद प्रदीप मुर्मू के स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को स्वजन को सौंप दिया है। प्रदीप की मां फुलमनी टूडू, बहन बसंती मुर्मू, ललिता मुर्मू, शांति मुर्मू, भाई अजय मुर्मू, हेमलाल मुर्मू, अरविद मुर्मू सहित अन्य स्वजनों का बुरा हाल है। मुखिया पति भोला यादव, सरपंच पति कैलाश यादव ने प्रदीप के घर पहुंच स्वजनों को ढांढस बंधाया।

chat bot
आपका साथी