ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

बांका। प्रतिबंधित घाट से अवैध बालू उठाव पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस सख्त है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 05:53 PM (IST)
ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

बांका। प्रतिबंधित घाट से अवैध बालू उठाव पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस सख्त है। शुक्रवार को पैर पंचायत के धरहरा बालू घाट से बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक मुकेश मांझी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया कि पकड़ा गया चालक बारा बांध मुसहरी गांव का रहने वाला है। वह प्रतिबंधित बालू घाट से बालू लेकर जा रहा था। सूचना मिलते ही सठियारी मोड़ पर पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। चालक पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी