अमरपुर में छठ घाटों की सफाई के लिए राशि नहीं

बांका। दीपावली एवं लोक आस्था का महापर्व छठ अब चंद दिन ही बचे हैं। नगर पंचायत के वार्डों में साफ-सफाई मंथर गति से चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:27 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 10:27 PM (IST)
अमरपुर में छठ घाटों की सफाई के लिए राशि नहीं
अमरपुर में छठ घाटों की सफाई के लिए राशि नहीं

बांका। दीपावली एवं लोक आस्था का महापर्व छठ अब चंद दिन ही बचे हैं। नगर पंचायत के वार्डों में साफ-सफाई मंथर गति से चल रही है। इससे साफ-सफाई की उम्मीद करना बेमानी लगने लगा है।

शहर में जगह-जगह जमा कूड़े का ढेर इसकी गवाही भी दे रहा है। वहीं, नपं प्रशासन छठ घाट की सफाई के लिए विशेष फंड नहीं होने का रोना रो रहा है। क्षेत्र के चंसार पोखर, पैनियांनाथ, पापहरणी पोखर, रघुनाथपुर पोखर, बनियांचक पोखर, फुलवासा पोखर, अजियार पोखर सहित लगभग एक दर्जन तालाब पर छठ पर्व होता है। अभी तक इन सभी की साफ-सफाई का कोई खाका तैयार नहीं किया गया है।

14 वार्ड की साफ-सफाई के लिए दो संवेदक नियुक्त हैं। उन्होंने वार्ड के मुख्य सड़कों की साफ-सफाई तक ही अपने कार्य को सीमित रखा है। यही कारण है कि कांग्रेस कार्यालय से पैनियांनाथ महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग में कचरे का ढेर से पूजा करने जाने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

---------------

कोट

दीपावली एवं छठ पर्व पर घाटों के साफ-सफाई के लिए विभाग से अतिरिक्त फंड नहीं मिलता है। आंतरिक फंड से साफ-सफाई कराई जाएगी। दीपावली को लेकर दोनों संवेदक को अतिरिक्त सफाईकर्मी रखकर सफाई करने का निर्देश दिया गया है। समय के पूर्व सभी छठ घाट का सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

नीलम श्वेता, कार्यपालक पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी