करहरिया में पसरा है कूड़े का अंबार

बांका। दीपावली को लेकर नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 10:15 PM (IST)
करहरिया में पसरा है कूड़े का अंबार
करहरिया में पसरा है कूड़े का अंबार

बांका। दीपावली को लेकर नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। शहर में दो पालियों में कचरे का उठाव किया जा रहा है। ताकि शहर स्वच्छ एवं सुंदर दिखे, लेकिन सफाई सिर्फ मुख्य सड़कों तक सीमित है। मोहल्ले और गलियों की हालत बदतर है। कई स्थानों पर कचरा पसरा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कचरे से बदबू निकल रहा है। नगर परिषद द्वारा दीपावली एवं छठ को लेकर विशेष सफाई अभियान को लेकर लगभग नौ लाख रुपये की राशि आवंटित की है। इसके बावजूद करहरिया मोहल्ले में सड़क किनारे कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी