पेट्रोलिग वाहन की ठोकर से महिला की मौत

बांका। पेट्रोलिग वाहन की ठोकर से एक महिला मतदाता की मौत सोमवार को हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:13 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 10:13 PM (IST)
पेट्रोलिग वाहन की ठोकर से महिला की मौत
पेट्रोलिग वाहन की ठोकर से महिला की मौत

बांका। पेट्रोलिग वाहन की ठोकर से एक महिला मतदाता की मौत सोमवार को हो गई है। महिला की पहचान बेहरार गांव निवासी योगेन्द्र राय की पत्नी मुनिया देवी के रूप में हुई है।

मुनिया देवी बेलहर विधानसभा उपचुनाव में बूथ नंबर 177 सलैया से मतदान देकर लौट रही थी। इसी क्रम में पेट्रोलिंग वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और हंगामा करने लगे। मौके पर थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, सीओ शंभूशरण राय घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुआवजे की मांग पर पूर्व मुखिया सहेंद्र दास ने तीन हजार एवं सीओ ने सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही। बाद में राजद उम्मीदवार रामदेव यादव भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पूर्व मुखिया सहेंद्र ने बताया कि महिला काफी गरीब थी। उसका पति पुणे में नौकरी करता है। वह अपने बेटे के साथ घर में रहती थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठोकर मारने वाले वाहन को मुकुंदा बूथ 274 पर जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी