नीतीश ने नौजवानों को दिया धोखा : तेजस्वी

बांका। पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 15 वर्षों से बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:16 AM (IST)
नीतीश ने नौजवानों को दिया धोखा :  तेजस्वी
नीतीश ने नौजवानों को दिया धोखा : तेजस्वी

बांका। पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 15 वर्षों से बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। उन्हीं की पार्टी के विधायक कहते हैं कि बिहार की हालत खराब है।

नीतीश कुमार ने बिहार के बेरोजगार नौजवानों को पिछले 15 वर्षों से ठगने का काम किया है। बिहार में डबल इंजन की सरकार ने किसानों का गला घोटा है। उन्हें आज भी अपने अनाज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वे बेलहर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर खेसर उच्च विद्यालय के मैदान में राजद उम्मीदवार रामदेव यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से रामदेव को जिताने की अपील की। सभा की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध भगत और मंच संचालन लखनलाल देव ने किया। मौके पर पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव, विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, पूर्व विधायक भोला यादव, पूर्व प्रत्याशी जफरुल होदा, प्रमुख बमबम यादव, गौतम प्रकाश, जिप सदस्य नरेश यादव, मिठन यादव, विमल राय, कमलेश यादव, कामेश्वर यादव, शैलेंद्र यादव, रामानंद यादव, पलटन यादव सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी