झिरवा में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

बांका। थाना क्षेत्र के झिरबा गांव में गुरुवार देर रात एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाने पर मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:00 PM (IST)
झिरवा में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत
झिरवा में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

बांका। थाना क्षेत्र के झिरबा गांव में गुरुवार देर रात एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाने पर मौत हो गई।

विवाहिता फंटूश तांती की पत्नी कुमारी आयशा (25) गुरुवार रात चाय पीने के बाद तबीयत बिगड़ गई। ससुराल वालों ने उसे सदर अस्पताल लाया। जहां जांच कर चिकित्सक ने मौत होने की बात कही। आयशा ने बीते रविवार को एक पुत्री को जन्म दिया था। जिसकी छट्टी शुक्रवार को होने वाली थी। घर में उत्सवी माहौल के बाद आयशा की मौत ने पूरे घर को गम के आगोश में ले लिया। आयशा के मायके सुल्तानगंज स्थित मसदी में रहने वाले उसके पिता किशोर दास को जानकारी दी गई। सुल्तानगंज से आयशा के माता-पिता भी देर रात पहुंच गए। आयशा की मां विमला देवी ने बताया कि उसकी एकलौती बेटी आयशा की शादी फंटूश से 2017 में हुई थी। रविवार को आयशा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। आयशा की मां ने बताया कि आयशा की सास से खटपट चलती थी। मौत कैसे हुई यह बताया नहीं जा सकता है। वहीं, आयशा के पिता ने टाउन थाना में यूडी केस किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी