अंग मुक्ति दल का अधिवेशन कल

बांका। अंग मुक्ति दल का पांचवा एक दिवसीय महाधिवेशन 20 अक्टूबर को देवघर के नंदन पहाड़ स्थित रेस्ट हाउस में होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:39 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:39 PM (IST)
अंग मुक्ति दल का अधिवेशन कल
अंग मुक्ति दल का अधिवेशन कल

बांका। अंग मुक्ति दल का पांचवा एक दिवसीय महाधिवेशन 20 अक्टूबर को देवघर के नंदन पहाड़ स्थित रेस्ट हाउस में होगा। केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य एनके प्रियदर्शी ने बताया कि अंग प्रदेश का प्राचीन काल से समृद्ध इतिहास रहा है। सियासत की गलत नीतियों के चलते यह प्रदेश आज उपेक्षित है। अधिवेशन में जुटे अंग प्रदेश लोग इस पर चितन कर प्रस्ताव पास करेंगे। अधिवेशन दो सत्र में होगा। पहले सत्र में मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। जबकि रात वाले दूसरे सत्र में अंग प्रदेश की आवाज बुलंद करने के लिए झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया जाएगा। इसके कई प्रत्याशी का नाम भी तय किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी