बिहार में चल रही चोरी की सरकार

बांका। बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है। सरकार का क्राइम पर कोई कंट्रोल नहीं है। यह बातें राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पत्रकारों से कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:38 PM (IST)
बिहार में चल रही चोरी की सरकार
बिहार में चल रही चोरी की सरकार

बांका। बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है। सरकार का क्राइम पर कोई कंट्रोल नहीं है। यह बातें राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पत्रकारों से कहीं। वे बेलहर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रामदेव यादव के प्रचार के लिए बांका पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार में अभी चोरी की सरकार चल रही है। चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होना चाहिए। गरीब की थाली से जुड़े मुद्दे पर होना चाहिए, लेकिन सरकार इन सब बातों से जनता का ध्यान भटका रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में हो रहे पांच विधानसभा व एक लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी। कहा कि बिहार की राजधानी पानी से भरी रही। सरकार ने कुछ भी नहीं किया। इस मौके पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोएब, प्रदेश महासचिव अजय सिंह, युवा राजद के जिलाध्यक्ष, विशाल यादव, राजद नेता शेख जुम्मन, शाहजहां, हीराबाबू सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी