बिहार में बेरोजगारी विकट समस्या : तेजस्वी

बांका। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार ने 70 साल की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी लाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 10:07 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 10:07 PM (IST)
बिहार में बेरोजगारी विकट समस्या : तेजस्वी
बिहार में बेरोजगारी विकट समस्या : तेजस्वी

बांका। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार ने 70 साल की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी लाई है। लोकसभा चुनाव में भारी जनसमर्थन महागठबंधन को मिला, लेकिन ईवीएम की जादुई मंत्र ने चुनाव परिणाम ही बदल दिया।

विपक्षी पार्टियां राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाती आ रही है। आज बेलहर में जदयू भाई-भाई की पार्टी बन गई है। तेजस्वी स्थानीय झामा मैदान में राजद उम्मीदवार रामदेव यादव के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार चल रही है। एक इंजन भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध के साथ है। राज्य की जनता चमकी बुखार से त्रस्त है। राज्य का आधा हिस्सा बाढ़ की चपेट से जूझता रहा, लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई रही। बेरोजगारी विकट समस्या बन गई है। इसके बाद भी सीएम विकास की बात करते हैं। पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव ने कहा कि सुशासन जुल्म का सूरज है। राज्य का सर्वनाश हो रहा है। कटोरिया विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, पूर्व विधायक सह उम्मीदवार रामदेव यादव, शक्ति सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता और मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी