राम व शिव विवाह कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

बांका। बटसार पंचायत के खगड़ा गांव में आयोजित श्रीराम कथा सोमवार से प्रारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:29 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 06:29 AM (IST)
राम व शिव विवाह कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
राम व शिव विवाह कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

बांका। बटसार पंचायत के खगड़ा गांव में आयोजित श्रीराम कथा सोमवार से प्रारंभ हो गया। कथा के पहले दिन कोलकाता से आए कथा वाचक राजन ने राम की महिमा एवं शिव विवाह की कथा सुनाया। कहा कि राम की परीक्षा लेने के लिए सती ने सीता का रूप धारण किया और राम ने उन्हें पहचान कर माता कहकर प्रणाम किया। जिसे देख शिव ने पार्वती का त्याग कर दिया। कथा वाचक ने राजा दक्ष की कथा सुनाते हुए कहा कि जीवन में जब अधिकार मिलता है।तो मनुष्य की अभिमान हो जाता है। जो उसके नाश का कारण होता है। राजा दक्ष ने हरिद्वार में यज्ञ किया।और सभी देवताओं को बुलाया।लेकिन वे शिव का अपमान कर उन्हें नहीं बुलाए। कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप कुमार कर्ण ने बताया कि माता अहिल्या देवी एवं पिता सुकदेव प्रसाद कर्ण की पुण्य स्मृति में इसका आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी